अमेरिकी दूतावास ने हाल में कंसास गोलीबारी की निंदा की
अमेरिकी दूतावास, नई दिल्ली ने ओल्थे, कंसास में दुखद गोलीबारी की घोर निंदा की है। इस गोलीबारी में एक भारतीय नागरिक की मृत्यु हो गई और एक भारतीय तथा एक अमेरिकी घायल हो गया है। हम श्री कुचीभोतला के परिवार और मित्रों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम उनके दुख में साथ हैं तथा घायलों के शीघ्र ही ठीक होने की कामना करते हैं।
हमने भारतीय कांसुलर अधिकारियों से पूरी तरह मदद करने हेतु संपर्क किया है, जैसेकि वे पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। हम समझते हैं कि आरोपी गोली चलाने वाला हिरासत में है और आशा है कि इस अपराध के लिए उस पर मुकद्मा चलाया जाएगा। अमेरिकी फेडरल अधिकारी भी मामले की जांच कर रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि अमेरिकी कानून अधिकारी मामले को न्याय के कटघरे में लेकर आएंगे।
प्रभारी राजदूत मैरीके कार्लसन ने कहा, ‘‘हमें इस दुखद और मूर्खतापूर्ण कृत्यु से गहरा दुख है। पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हमारी गहरी सहानुभूति है। अमेरिका आप्रवासियों का देश है तथा यात्रा, कार्य, अध्ययन तथा रहने के लिए पूरी दुनिया के लोगों का स्वागत करता है। अमेरिकी अधिकारी पूरी तरह जांच करेंगे तथा मुकद्दमा चलाएंगे, यद्यपि हम मानते हैं कि न्याय दुखी परिवारों के लिए छोटी सी सांत्वना है।’’