अमेरिकी कांसुलेट ने मुंबई में वेस्ट मैनेजमेंट इनोवेशन कान्फ्रेंस का आयोजन किया

अमेरिकी कांसुलेट ने मुंबई में वेस्ट मैनेजमेंट इनोवेशन कान्फ्रेंस का आयोजन किया

मुंबई – अमेरिकी कांसुलेट जनरल मुंबई तथा ओहियो यूनिवर्सिटी प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन के लिए रचनात्मक विचारों तथा नवप्रवर्तन प्रौद्योगिकी की पहचान करने हेतु 17 से 18 अप्रैल को वेस्ट मैनेजमेंट इनोवेशन कान्फ्रेंस का सहआयोजन करेंगे जो भारत के आर्थिक विकास में तेजी लाएगा।

अमेरिकी कांसुल जनरल टॉम वाजदा कान्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य अमेरिका, भारत और क्षेत्र में लोगों व संगठनों के बीच सहयोगात्मक नेटवर्क बनाना है जो अपशिष्ट प्रबंधन समस्याओं का समाधान करते हैं, तथा पारंपरागत तथा नई अपशिष्ट प्रबंधन अवधारणाओं पर निर्मित तरीकों की खोज करने में मदद करना है।

और देखें।