अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट
कार्यालय प्रवक्ता
प्रवक्ता हीथर न्यूअर्ट, का वक्तव्य
23 जनवरी, 2018
अमेरिका ने भारत को आस्ट्रेलिया ग्रुप में नया सदस्य बनने पर बधाई दी है। यह एक अनौपचारिक मंच है जो रासायनिक और जैविकीय हथियारों का प्रसार रोकने का इच्छुक है, इसमें अभी 43 सदस्य हैं।
यह नवीनतम उपलब्धि भारत सरकार की अप्रसार की पहचान और जनसंहार के हथियारों के प्रसार को रोकने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। इसमें संवेदनशील वस्तुओं और प्रौद्योगिकियों का व्यापार विनियमन शामिल है। इसकी सहमति शासन के अप्रसार प्रयासों की प्रभावशीलता को दृढ़ता प्रदान करती है।
भारत एक महत्वपूर्ण अप्रसार भागीदार है। हम अपने साझा अप्रसार प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए आस्ट्रेलिया ग्रुप में भारत के साथ कार्य जारी रखने के लिए तत्पर है।
आस्ट्रेलिया ग्रुप, इसके कार्य, और सदस्यता के बारे में अधिक जानकारी वेबसाइट http://www.australiagroup.net/ पर उपलब्ध है।