9/11 आतंकवादी हमलों की सालाना वर्षगांठ पर

अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट प्रवक्ता कार्यालय
सेक्रेटरी टिलरसन का वक्तव्य
11 सितम्बर 2017

9/11 आतंकवादी हमलों की सालाना वर्षगांठ पर

आज हम 11 सितम्बर 2011 के आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को याद करते हैं, और उन नायकों का सम्मान करते हैं, जिन्होंने उस दिन अपनी जान की कुर्बानी देते हुए भी वीरतापूर्वक बहुत सी जानें बचाई।  उस दिन उनका साहस बुराई के सम्मुख अमेरिकी लोगों के चरित्र का एक उदाहरण बना रहेगा। यद्यपि हमारा देश उस दिन घायल हो गया था, आज हम दुनिया को याद दिलाते हैं कि आतंकवाद कभी भी संयुक्त राज्य अमेरिका को हरा नहीं सकेगा।

यह तारीख एक गंभीर त्रासदी का भी प्रतीक है, जब हमारे स्टेट डिपार्टमेंट के दो सहयोगियों सहित चार अमेरिकी बेंघाज़ी, लीबिया में आतंकवादी हमले में मारे गए थे।  उनकी मृत्यु से हमेशा हमारा दिल भारी रहेगा।

हमारी सोच और प्रार्थना उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को आतंकवाद के कारण खो दिया है।  हम उन उग्रवादियों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो साज़िश करते हैं, सक्षम हैं, और निर्दोष लोगों पर हमले करते हैं।

 

यह अनुवाद एक शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेजी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।