अमेरिकी दूतावास का कल्चरल अफेयर्स (सांस्कृतिक) विभाग, भारत की जनता के साथ हमारे संबंधों को मजबूत बनाने के लिए अमेरिकी सरकार के प्रयासों पर नजर रखता है। हम यह कार्य स्पीकर कार्यक्रम, अकादमिक, सांस्कृतिक और पेशेवर आदान-प्रदान (एक्सचेंजेज), अलुम्नी समुदाय के साथ कार्य करके, उच्च शिक्षा प्रोत्साहन, सांस्कृतिक संरक्षण, अंग्रेजी अध्यापक प्रशिक्षण, और अलाभकारी संगठनों के लिए सेलेक्ट ग्रांट्स के माध्यम से करते हैं। सौभाग्य से भारत में कई अमेरिकी केंद्र हैं, इनमें कई महानगरों के मध्य में (नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद) में स्थित हैं। जहां भारतीय, अमेरिका के बारे में और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, अमेरिकियों के साथ कार्य कर सकते हैं, और महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के विकास में योगदान कर सकते हैं।