29 मई को संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस का स्मरणोत्सव मनाते हुए राजदूत निक्की हेली का वक्तव्य

संयुक्त राष्ट्र में संयुक्त राज्य अमेरिका का मिशन
प्रेस और पब्लिक डिप्लोमैसी ऑफिस तत्काल जारी करने के लिए

अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में सेवा करने वाले बहादुर पुरुषों और महिलाओं के सम्मान में दुनिया के साथ शामिल है। 1948 से, संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक विवादग्रस्त देशों में स्थायी शांति के लिए नागरिकों की मदद कर रहे हैं।

हम यह सुनिश्चित करेंगे कि मौजूदा 16 संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना कार्यों में से प्रत्येक में अधिक समझदारी और कुशल संचालन के लिए सुधार किया गया है, ताकि करदाता के पैसों को समझदारी से खर्च किया जा सके और शांतिकर्मी उन लोगों की जरूरतों को पूरा कर सकें जिनको उन्हें सेवा प्रदान करनी है। जबकि संयुक्त राष्ट्र शांतिकर्मियों की बड़ी संख्या गौरव के साथ कार्य करते हैं, हम किसी शांतिकर्मी द्वारा नागरिकों के प्रति दुर्व्यवहार को बिल्कुल सहन नहीं करने की नीति के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

(यह अनुवाद एक शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेजी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।)