अमेरिका और भारतः एयरो इंडिया 2019 में एयरोस्पेस साझेदार

बेंगलुरुः संयुक्त राज्य अमेरिका को एयरो इंडिया 2019 के लिए अग्रणी योगदानकर्ता होने पर गर्व है तथा भारत के साथ रक्षा सहयोग तथा रणनीतिक साझेदारी मजबूत बनाने का इच्छुक है। उच्च स्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, अमेरिकी सैन्य प्लेटफार्मों और कर्मियों की प्रभावशाली व्यूह-रचना, और अमेरिकी उद्योग का महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों के ठोस उदाहरण हैं।

एयरो इंडिया 2019 के अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख, अमेरिकी राजदूत केनेथ आई. जस्टर ने कहा, ” मैं एयरो इंडिया में अपनी सबसे बड़ी अमेरिकी भागीदारी का समर्थन करने के लिए यहां आकर प्रसन्न हूं। संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत एक मेजर डिफेंस पार्टनर के रूप में भारत की स्थिति के अनुरूप रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रक्षा अधिग्रहण हमारे द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने और एक संतुलित व्यापार संबंधों में योगदान देने के लिए एक महत्वपूर्ण घटक है।”

और पढ़ें…