अमेरिका सरकार और सभी अमेरिकियों की ओर से, मैं मुंबई आतंकवादी हमले की 10 वीं वर्षगांठ पर भारत और मुंबई शहर के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करता हूं। हम पीड़ितों के परिवारों और दोस्तों के साथ खड़े हैं, जिन्होंने इस बर्बरतापूर्ण कृत्य में अपने प्रियजनों सहित छह अमेरिकी नागरिकों को खो दिया था। 26/11 के इस बर्बरतापूर्ण कृत्य ने पूरी दुनिया को चौंका दिया।
यह पीड़ितों के परिवारों के लिए एक अपमान है कि जिन लोगों ने मुंबई हमले की योजना बनाई थी उन्हें दस वर्षों के बाद अभी भी हमले में संलिप्तता के लिए दोषी नहीं ठहराया गया है। हम लश्कर-ए-तैयबा और उसके सहयोगियों सहित इस अत्याचार के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंधों को लागू करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रति उनके दायित्व के लिए सभी देशों विशेष रूप से पाकिस्तान का आवाहन करते हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका हमले के ज़िम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में देखने के लिए प्रतिबद्ध है। विदेश विभाग का रिवार्ड्स फॉर जस्टिस (आरएफजे) प्रोग्राम ने 2008 के मुंबई हमले की योजना बनाने या उसमें सहायता देने में शामिल किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए जानकारी देने वाले को 5 मिलियन डॉलर का पुरस्कार देने का प्रस्ताव दिया है।