प्रेस कांफ्रेंस में राष्ट्रपति ट्रम्प का वक्तव्य

राष्ट्रपति: बहुत-बहुत धन्यवाद। कृपया। भारत में बिताए कुछ दिन वास्तव में बहुत ही अच्छे थे। प्रधान मंत्री मोदी एक शानदार व्यक्ति हैं। वह एक शानदार नेता है और हमने भारत द्वारा खरीदे जा रहे उत्पादों के संदर्भ में बहुत सी बातें की हैं।

हमारी अभी एक बैठक हुई थी। बहुत प्रेस थी। मेरे विचार से यह दुनिया के कुछ सबसे बड़े भारत के व्यापारियों के साथ एक शानदार बैठक थी। वे अरबों और अरबों डॉलर के निवेश के लिए सहमत हैं। आपने स्वयं ही सुना है। वे हमारे देश में अरबों डॉलर का निवेश करने जा रहे हैं, हमारी यात्रा का उद्देश्य भी यही था।

हम सभी 3 बिलियन के हेलीकॉप्टरों के लिए सहमत हुए हैं – अपाचे और अन्य अन्य प्रकार – अन्य उपकरणों के अलावा; वे बहुत कुछ खरीद रहे हैं और वे और वे बड़ी मात्रा में ऊर्जा – ऊर्जा के सभी रूपों को भी खरीदने जा रहे हैं – क्योंकि उन्हें ऊर्जा की आवश्यकता है, और हमारे पास भरपूर है। अब हम ऊर्जा के  मामले में दुनिया में नंबर एक पर हैं। इसलिए यह बहुत ही उत्साहजनक होने जा रहा है।

और पढ़िए…