अमेरिकी कांसुलेट जनरल चेन्नई, भारत
अमेरिकी नागरिकों के लिए प्रदर्शन की चेतावनीः
कर्नाटक में प्रदर्शन और हड़ताल
(25 जनवरी, 2018)
स्थानः कर्नाटक, भारत; राज्यव्यापी, लेकिन (बेंगलुरु) विशेष से रूप से प्रभावित
घटनाः पड़ोसी राज्य गोवा के साथ जल संसाधनों के विवाद के संबंध में 25 जनवरी, 2018 को पूरे कर्नाटक में एक आम हड़ताल का आयोजन किया गया है। बेंगलुरु और पूरे कर्नाटक में विरोध प्रदर्शनों की सूचना मिली है, और सार्वजनिक परिवहन सहित कुछ सेवाएं रोक दी गई हैं। बहुत से उद्यम बंद कर दिए गए हैं जबकि अस्पताल खुले रहेंगे। प्रेस रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हड़ताल और विरोध प्रदर्शन के एक दिन में समाप्त हो जाने की संभावना है।